होमझारखंडJharkhand Live News - सरयू-रघुवर में तकरार लेकिन बन्ना से है दोनों...

Jharkhand Live News – सरयू-रघुवर में तकरार लेकिन बन्ना से है दोनों को प्यार, जानें ट्विटर पर किसके कितने हैं फॉलोवर्स

आज ट्विटर संवाद का बड़ा माध्यम बन गया है। खासकर राजनीतिक दलों के लिए। जमशेदपुर में वर्तमान विधायक और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच कई मामलों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। उनका विवाद सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक भी है। 

न तो सरयू राय, रघुवर दास को फॉलो करते हैं और न ही रघुवर दास ही सरयू राय के फॉलोअर हैं। लेकिन उन दोनों के ट्विटर अकाउंट से एक जानकारी यह मिली कि दोनों ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक बन्ना गुप्ता को फॉलो करते हैं। दोनों की फॉलो लिस्ट में बन्ना गुप्ता का नाम है।

सरयू राय के हैं 83.3 हजार फॉलोअर
सरयू राय का ट्विटर अकाउंट मई 2012 तैयार किया हुआ है और अब तक उनके फॉलोअर 83 हजार 300 हैं। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद यादव के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित 55 लोगों को फॉलो करते हैं। अबतक उन्होंने 7202 ट्वीट किए हैं। 

रघुवर के 3.69 लाख फॉलोअर
फॉलोअर में सरयू राय से काफी अधिक संख्या पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की है। हालांकि उनका अकाउंट सरयू राय के अकाउंट बनने के तीन साल बाद अप्रैल 2015 में बना। उन्होंने अबतक 45.6 हजार ट्वीट किए हैं। वे 439 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, बाबा रामदेव आदि हैं लेकिन इनके फॉलोअर की संख्या 3.69 लाख है।

Most Popular