होमझारखंडJharkhand Live News - रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुमूर् को हेमंत ने बिरसा...

Jharkhand Live News – रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुमूर् को हेमंत ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विदाई दी

झारखंड की राज्यपाल  द्रौपदी मुमूर् को मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर  विदाई दी।  श्रीमती मुर्मू सोमवार को झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन के साथ उनकी धर्मपत्नी  कल्पना सोरेन सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।

राज्य के मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव  शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, महाधिवक्ता  राजीव रंजन, प्रधान सचिव  वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ. नितिन मदन कुलकणीर्, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार  अभिषेक प्रसाद,  उपायुक्त (रांची)  छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक (रांची) सुरेंद्र झा आदि ने राज्यपाल को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। श्रीमती मुमूर् झारखंड में छह वषोर्ं तक राज्यपाल रही।

Most Popular