होमझारखंडJharkhand Live News - रांची: महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Jharkhand Live News – रांची: महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

रांची जिले के खेलगांव थाने की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी पुत्र और उसके पिता को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपियों में तुलसी कुमार साव और उसके पिता गुलटन साव शामिल हैं। दोनो गाड़ीगांव के रहने वाले हैं। 

जानकारी के अनुसार आरोपी गुलटन साव ठेकेदारी करता है। उसके यहां पीड़िता का पति मजदूरी का काम करता था। उसी के घर पर वह किराए पर भी रहता था। बीते 21 सितंबर 2020 को पीड़िता का पति काम करने के लिए घर निकल गया था। पीड़िता घर पर अकेले थी। इसी दौरान आरोपी तुलसी उसके घर में घुसा और अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

शाम में जब पीड़िता का पति घर लौटा तो उसने घटना की पूरी जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता और उसके पति ने जब गुलटन को घटना की जानकारी दी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। यह भी कहा कि अगर वह पुलिस को इसकी जानकारी दी तो उसे गायब करवा देंगे। इसके बाद दोनों खेलगांव थाना पहुंचे और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। दर्ज प्राथमिकी के बाद केस आईओ श्याम ने मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Most Popular