होमझारखंडJharkhand Live News - झारखंड: नहीं रुकेगा टीकाकारण, बिना शिड्यूल केंद्र आज...

Jharkhand Live News – झारखंड: नहीं रुकेगा टीकाकारण, बिना शिड्यूल केंद्र आज देगा ढाई लाख टीका

झारखंड राज्य में कोविड टीकाकरण पर मंडरा रहे संकट के बादल छंट गए हैं। सोमवार से टीकाकरण अभियान की रफ्तार पर ब्रेक की आशंका अब खत्म हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के लगातार प्रयास के बाद रविवार शाम केंद्र ने आश्वस्त किया है कि सोमवार सुबह कोविशील्ड की 2 लाख 57 हजार डोज उपलब्ध करा दी जाएगी। राज्य सरकार के पास रविवार को टीकाकारण के लिए महज 47688 डोज टीका ही उपलब्ध था जो रविवार शाम तक करीब खत्म हो चुका है। 
सोमवार को टीकाकारण के लिए राज्य सरकार के पास टीका उपलब्ध ही नहीं था। लेकिन केंद्र द्वारा बिना शेड्यूल लगभग ढाई लाख डोज टीका दिए जाने की मंजूरी ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता दूर कर दी है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार राज्य को 15 जुलाई को 2. 56 लाख डोज टीका दिया जाना था। 

सुबह के दो तीन  घंटे प्रभावित होगा टीकाकारण

केंद्र सरकार की ओर से सोमवार की सुबह 8:35 बजे कोविशील्ड टीके की 2,57,790 डोज राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से जिलों को टीका उपलब्ध कराने को लेकर तैयारी की जा चुकी है। बावजूद इसके टीका रिसीव करने एवं उसे जिलों तक पहुंचाने में दो से तीन घंटे तक का समय लगेगा। इस अवधि में टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। 

शनिवार को 71,662 लोगों को लगाया गया टीका

राज्य भर में शनिवार को 71,662 लोगों को टीका लगाया गया है। जिसमें 46047 लोगों को जहां पहली खुराक दी गयी, वहीं 25615 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। चिंता की बात यह है कि शनिवार को जहां 71,662 लोगों को टीका लगाया गया था, वहीं रविवार के लिए सरकार के पास महज 47,688 खुराक ही बची थी। बता दें कि टीके की समय पर उपलब्धता नहीं होने की वजह से शुक्रवार को भी एक तिहाई से भी कम महज 20857 लोगों को ही टीका लगाया जा सका था। इस स्थिति में यदि किसी कारणवश सोमवार को टीका मिलने में विलंब हुआ तो सोमवार का अभियान प्रभावित हो सकता है। 

Most Popular