इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आगाज में अब चार दिन ही बचे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। सभी टीमें आईपीएल की तैयारी में जुटी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे और ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर पूल में मस्ती करते हुए नजर आए। अर्जुन ने फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जबकि राहुल चाहर ने पूल सेशन की फोटो ट्विटर पर शेयर की। मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों के साथ अर्जुन को देखकर फैन्स हैरान रह गए। ट्विटर पर ‘नेपोटिज्म’ को लेकर अर्जुन को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
विराट के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? जानें आकाश चोपड़ा की राय
ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में गए हैं। दरअसल हर फ्रेंचाइजी टीम अपने साथ कुछ नेट बॉलर्स लेकर आई है। ऐसा माना जा रहा है अर्जुन नेट्स पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के लिए यूएई गए हैं। फैन्स को यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स ने पूछा है कि क्या महाराष्ट्र के पास अर्जुन से बेहतर गेंदबाज नहीं हैं? अर्जुन ने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है और इसके अलावा 2020 आईपीएल के लिए ऑक्शन का हिस्सा भी नहीं थे।
IPL 2020: दुनिया के बेस्ट कप्तान के पास वापस आकर खुश हैं पीयूष चावला
You’re only one swim away from a good mood #poolday #onefamily #IPL @mipaltan pic.twitter.com/DFVHMMkKvM
— Rahul Chahar (@rdchahar1) September 14, 2020
अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट्स-
Nepotism at Peak #ArjunTendulkar pic.twitter.com/WM4l4zRev5
— Aashish (@kashmiriRefuge) September 15, 2020
You can’t possibly tell me that there are no better left arm bowlers in Mumbai than Arjun Tendulkar!
— Shaan Waseem (@shaanwaseem2) September 14, 2020
Arjun Tendulkar in the camp. Nepotism in cricket. #IPL2020 https://t.co/3ZrTGRxKYM
— PullShot PK7️⃣ (@Pradeep_kumar27) September 14, 2020
It’s not Nepotism. Arjun tendulkar is better bowler than virat kohli https://t.co/fvB7LNkCif
— My Name is Sanghi 🚩 (@bagga_daku) September 14, 2020
क्या मुंबई इंडियंस की ओर से इस सीजन में खेल सकते हैं अर्जुन?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2020 के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों को एसओपी सौंपा है, इसके मुताबिक अगर टीम को किसी खिलाड़ी को रिप्लेस करने की जरूरत पड़ती है, तो वो यूएई में मौजूद क्रिकेटर से उसे रिप्लेस कर सकता है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस टीम को जरूरत पड़ती है तो वो अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन में मैदान पर उतार सकती है।