चंदन कुमार, भोजपुरबिहार के भोजपुर में पड़ोसी धर्म के रिश्तों को तार-तार करने वाली चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दो महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को न केवल अगवा किया, बल्कि उसका सौदा एक अधेड़ शख्स से कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं किशोरी को बहला-फुसला कर घुमाने के बहाने से पटना ले गईं और वहां उसे अधेड़ युवक को सौंप दिया। हालांकि, भोजपुर पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पिता ने दर्ज कराई शिकायत तो कार्रवाई में जुटी पुलिसपुलिस ने बताया कि अपहृत किशोरी के पिता ने गजराजगंज थाने में आरोपी दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SP भोजपुर के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर दी। सब इंस्पेक्टर गोपेश नारायण शर्मा तुरंत ही पटना पहुंचे और दोनों महिलाओं के साथ अधेड़ शख्स को भी अरेस्ट कर लिया।
इसे भी पढ़ें:- Munger Firing Case : अब हाईकोर्ट की निगरानी में CID करेगी मुंगेर फायरिंग की जांच
महिलाओं ने किशोरी को मौसी के घर ले जाने का बनाया था बहानाघटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने बताया कि दोनों महिला किशोरी को मौसी के घर ले जाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से बच्ची का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटी की मौसी भोजपुर जिले के एक गांव की रहने वाली हैं। पिता ने आरोपियों पर जबरन अपहरण करने और उसका सौदा कर उसकी शादी करा देने का भी आरोप लगाया।
Samastipur News : अचानक जलने लगा ट्रांसफॉर्मर, मच गई चीख-पुकार, किसी तरह पाया गया काबू
भोजपुर पुलिस ने पटना से दोनों महिलाओं समेत तीन को किया अरेस्टइस बीच पुलिस ने शिकायत के तुरंत बाद टीम बनाकर कार्रवाई की। जल्दी तीनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। साथ ही अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया है। इसके किशोरी को मेडिकल जांच के लिए आरा के सदर अस्पताल में भेजा गया। इस बात की पुष्टि भोजपुर एसपी हरकिशोर राय ने की है।