होमबिहारBihar Live News - राबड़ी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-...

Bihar Live News – राबड़ी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी में राक्षस राज, पुलिस के वेश में गुंडे कर रहे कानून की रखवाली

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी राबड़ देवी ने शनिवार को यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। यूपी में महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर राबड़ी ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। किस मुंह से वो खुद को बाबा और योगी कहते हैं। यह तो ढ़ोंग की पराकाष्ठा है। गौरतलब है कि यूपी में कुछ दिनों से महिलाओं के साथ बदसलूकी की कई खबरें आ रही हैं। इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। 

राबड़ी ने आगे लिखा है कि पुलिस के भेष में गुंडे कानून की रखवाली कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में कई फोटो भी शेयर की है, जिसमें से एक फोटो में महाभारत के उस दृश्य को दिखाया गया है, द्रोपद्री का चीरहरण कर हो रहा था। 

उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। किस मुँह से वो अपने को बाबा और योगी कहता है। यह तो ढोंग की पराकाष्ठा है।
पुलिस के भेष में गुंडे क़ानून की रखवाली कर रहे है। pic.twitter.com/pZ9TrKUC8z

— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) July 10, 2021

मोदीराज में महिलाओं का बढ़ा सम्मान : बीजेपी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। पिछले सात सालों का रिकॉर्ड उठा कर देखें तो उन्होंने ऐसे कई क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं जिनसे महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को अपने शासन का मूल मंत्र बनाने वाले प्रधानमंत्री ने शासन संचालन में भी समाज के सभी वर्गों और समुदायों की महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। साल 2014 से अब तक आठ महिला राज्यपालों और उप-राज्यपालों को नियुक्त किया गया है। इनमें से 5 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। अब तक किसी भी सरकार ने इतनी संख्या में महिलाओं को राज्यपाल नहीं बनाया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कुल नौ महिला मंत्री शामिल थीं। इनमें से छह महिलाएं कैबिनेट सदस्य थीं।

Most Popular