होमबिहारBihar Live News - बिहार : साढ़े तीन महीने से बंद एमआईटी...

Bihar Live News – बिहार : साढ़े तीन महीने से बंद एमआईटी को खोलने की तैयारी, जानिए सरकार के नए आदेश

साढ़े तीन महीने से बंद एमआईटी को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद एमआईटी प्रशासन ने 12 जुलाई से इसे खोलने का पत्र जारी कर दिया। कुछ डिपार्टमेंट ने कार्यक्रम भी जारी कर दिए हैं। प्रैक्टिकल कक्षाओं पर अधिक ध्यान दिया गया है। हर दिन प्रैक्टिकल की कक्षाएं चलेंगी। जबकि सिलेबस पूरा करने के लिए सप्ताह में एक दिन कमें दो शिफ्ट में इसका आयोजन होगा। साथ ही जिले के दो पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी ऑफलाइन कक्षाएं 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी। 

एमआईटी प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण महतो की ओर से कॉलेज खोलने का पत्र जारी किया गया। ऑनलाइन क्लास न कर पाने वाले छात्रों के लिए राहत है। आर्थिक तंगी और इंटरनेट की समस्या के कारण छात्र ऑनलाइन क्लास नहीं कर पाये। इन छात्रों के साथ अन्य छात्रों के लिए बचे सिलेबस को पूरा कराया जाएगा। साथ ही प्रैक्टिकल कक्षाओं का आयोजन सभी के लिए होगा। छात्रों का कहना है कि थ्योरी की पढ़ाई ऑनलाइन हो जा रही थी, लेकिन प्रैक्टिकल में कई तरह की दिक्कत आ रही थी। जब लैब में जाकर खुद प्रैक्टिकल न करें पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती।

कॉलेज में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। लगातार बंद होने के कारण बेंच-डेस्क धूल से भरा था। इधर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने चौथे, छठें व आठवें सेमेस्टर के लैब क्लास के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। चौथे व छठें सेमेस्टर के सभी लैब क्लास सोमवार से शनिवार तक दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेंगी। जबकि आठवें सेमेस्टर की क्लास शनिवार को दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेंगी। इसके अलावा अन्य डिपार्टमेंट की ओर से कार्यक्रम तय किया जा रहा है। शुक्रवार तक जारी कर दिया जाएगा।

Most Popular