गबन के आरोप में चक्की पुलिस ने चक्की अंचल के तत्कालीन नाजिर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। नया भोजपुर गांव स्थित घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नया भोजपुर गांव के बैरम खान पिछले दिनों पदस्थापित थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंचल के रोकड़ में हेराफेरी कर नाजिर ने करीब साढे़ तीन लाख का गबन कर लिया था। इसबीच नाजिर का तबादला राजपुर हो गया। तबादले के बाद भी नाजिर चक्की का प्रभार दबाये बैठे रहे। काफी मशक्कत के बाद पूर्व नाजिर ने प्रभार सौंपा।
प्रभार मिलने के बाद पूर्व नाजिर की करतूत खुलकर सामने आ गयी। अंचल से साढे तीन लाख गबन का मामला सामने आया। राशि जमा करने की मोहलत दी गयी। लेकिन पूर्व नाजिर ने पैसा जमा नहीं किया था।