होमबिहारBihar Live News - पर्यावरण रक्षा हम सभी का बुनियादी दायित्व :...

Bihar Live News – पर्यावरण रक्षा हम सभी का बुनियादी दायित्व : CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों की रक्षा के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का बुनियादी दायित्व है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 सूत्री कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल और हरियाली के बीच जीवन है। जल और हरियाली है, तभी जीवन है। हम सब अगर मिलकर चलेंगे तो पर्यावरण संकट में कमी आएगी। 

मालूम हो कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, जल संचयन, जलस्रोतों का जीर्णोद्धार आदि कई कार्य बड़े पैमाने पर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं।  

Most Popular