होमबिहारBihar Live News - पति गया था विदेश, देवर ने भाभी के...

Bihar Live News – पति गया था विदेश, देवर ने भाभी के साथ किया घिनौना काम, जानें पूरा मामला

बिहार में महिला अपराध की घटनाएं इन दिनों बढ़ी हैं। दरभंगा जिले से एक महिला के साथ उसके देवर ने जो किया उस घटना ने देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला इसके बाद पुलिस थाने पहुंची और देवर समेत पूरे ससुराल वालों पर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। केवटी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। इसके बाद तलाक दिला देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि 21 अक्तूबर 2018 को उसकी शादी केवटी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सहित ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी प्रताड़ित करने लगे। इस बीच 20 नवंबर 2018 को उनके पति अरब चले गए। इसके बाद दहेज को लेकर देवर, सास, ननद आदि हमेशा मारपीट करने लगे। इसी बीच उसके देवर ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद से ही वह अपने पति के आने का इंतजार कर रही है। पति के नहीं आने पर वह थाने में आवेदन देने के लिए मजबूर हो गयी। पीड़िता के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग उसके पति की दूसरी शादी करना चाह रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 

Most Popular