होमबिहारBihar Live News - दो बेटों ने अपने ही पिता को मारी...

Bihar Live News – दो बेटों ने अपने ही पिता को मारी गोली, हत्या की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

नालंदा जिले के तेलमर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में दो बेटों ने एक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहू के अपने ससुर के साथ अवैध संबंध थे। मृतक की पहचान 65 साल के मुनेश्वर महतो के तौर पर हुई है। वह पिछले दो सालों से पटना में बहू और उसके तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

मुनेश्वर की पत्नी ने कहा कि वह शव का अंतिम संस्कार करने के बाद मुकदमे के लिए आवेदन देगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है। हत्या की वजह मृतक का अपनी बड़ी बहू के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। पूर्व जनप्रतिनिधि ने बताया कि मृतक बदमाश प्रवृत्ति का था और आसपास के गांवों में दबदबा बनाए रखना चाहता था। इस वजह से लोग उसे पसंद नहीं करते थे।

घर में क्लेश बढ़ने पर मुनेश्वर पीएमसीएच के निकट किराए के कमरे में रहने लगा था। घर का खर्च चलाने के लिए उसने पटना के गुलजारबाग स्थित अपना प्लॉट बेचा था। बताया जा रहा है कि वह पटना में बड़ी बहू और उसके तीन बच्चों के साथ रहता था। मृतक के बड़े बेटे ने शादी के ठीक बाद पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया था।

वधू पक्ष ने इसे लेकर थाने में केस दर्ज किया था। लगभग तीन साल बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। इस बीच मुनेश्वर और बड़ी बहू के संबंधो को लेकर झगड़ा काफी बढ़ गया। जब मृतक को अपने बेटों और पत्नी से जान का खतरा लगा तो वह बहू के साथ पटना शिफ्ट हो गया।

Most Popular