होमबिहारBihar Live News - गन फैक्ट्री पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, हाथों...

Bihar Live News – गन फैक्ट्री पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, हाथों में थामी बंदूक, कहा- कारखाने के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा

तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए बिहार में निवेश बढाने के लिए कर्ह महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसका असर यह हुआ है कि कई उद्योगपतियों ने बिहार में निवेश की रूचि दिखाई है। औद्योगिक विकास की कड़ी में मुंगेर बंदूक कारखाना को विकसित कर मुंगेर को औद्योगिक हब के रूप में में पहचान दिलाया जाएगा। यह बातें रविवार को सर्किट हाउस में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से कही। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार औद्योगिक विकास की ओर से बढ़ रहा है। उद्यिमता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। उद्यामी योजना के तहत उद्योग लगा सकते हैं। उद्यमियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद पड़े उद्योग को चालू कराया जाएगा एवं चालू उद्योगों को और विकसित किया जाएगा।

मंत्री ने की पंप एक्शन गन की तारीफ

उद्योग मंत्री बंदूक कारखाना निरीक्षण करने पहुंचे। बंदूक निर्माता संघ ने उन्हें बंदूक कारखाना के संबंध में पूरी जानकारी दी एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बंदूक कारखाना में निर्मित पंप एक्शन गन देखकर  वह काफी प्रभावित हुए। यह देश का पुराना बंदूक कारखाना है। इसे हर हाल में बचाना है। इस कारखाने के विकास को लेकर संघ के लोगों को पटना बुलाया गया है। चर्चा कर विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।  

कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना की मांग

बंदूक निर्माता संघ के संयुक्त सचिव संदीप कुमार शर्मा ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को को एक ज्ञापन देकर बताया कि मुंगेर में बंदूक निर्माण कलस्टर आजादी के पहले से कार्यरत है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा घोषित शस्त्र नियम और अधिनियम के अंतर्गत 37 इकाईयां स्थापित है। प्रति वर्ष 12,352 बंदूक निर्माण किया जाता है। बदलते परिवेश एवं ग्लोबल मार्केट की बढती प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए हमारे पास आधुनिक मशीन नहीं रहने से पिछड़ गये हैं। 

 

Most Popular