मार्च महीने में ही राजधानी का गर्मी जून जुलाई महीने जैसे है। इस गर्मी से प्रदेश के लोगो को चिलचिलाती धुप का सामना करना पड़ रहा है। इस महीने लगातार पिछले कुछ दिनों से 37 से ४० डिग्री केल्सियम का पारा रिकॉर्ड किया जा रहा है। वही अगर पिछले दिन की बात करे तो राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक का तापमान रिकॉर्ड किया गया तो वही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग की माने तो राज्य में सबसे गरम जिल बक्सर को माना है , बता दे बक्सार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग बताते है की पछुआ स्थिति बने होने की वजह से प्रदेश में गर्मी ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को पछुआ हवा 5 – 10 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा चल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा इसके साथ ही साथ अभी राज्य में बारिश का किसी भी तरह का कोई आसार नहीं देखें को नहीं मिल रहा है। वहीं तीन दिनों बाद तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री की वृद्धि होने के आसार है।
राज्य के इन जिले में इतना तापमान गया
पटना 38.5-21.8
गया 37.5-19.8
भागलपुर 37.9-23.6
मुजफ्फरपुर 34.2-24.1
पूर्णिया 34.0-23.2