होमदेशरेलवे ने यात्रियों के हित में लाया नया अपडेट, ज्यादा टिकट कर...

रेलवे ने यात्रियों के हित में लाया नया अपडेट, ज्यादा टिकट कर सकते है बुक , उसके लिए करने होंगे ये बड़े काम

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए खुशखबरी देने जा रही है। रेलवे की ओर से यात्रियों को नयी सुविधा मिलने वाली है। जिसके लिए यात्रियों को भारतीय रेलवे के अधिकारिक ऐप आईआरसीटीसी से अपने आधार को लिंक कराने को कहा है। बता दे कि पहले यात्रियों को 6 ही ऑनलाइन टिकट निकालने की अनुमति थी। लेकिन रेलवे ने इससे अपडेट कर यात्रियों को एक बार में 12 ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते है।

इस तरह अपने आधार को लिंक कर सकते है आईआरसीटीसी ऐप से

  • इसके लिए सबसे पहले आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करना होगा।
  • My Account पर टैप कर Aadhar KYC पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आधार नंबर डाल Send OTP पर क्लिक करना होगा।
  • आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी देकर प्राप्त OTP को दर्ज करना होगा।
  • आधार से संबंधित जानकारी को Verify करना होगा।
  • KYC अपडेट होने पर इसकी जानकारी से संबंधित मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल जाएगा।

 

Most Popular