10 जनवरी को ऋतिक रोशन 49 साल के हो गए हैं। मुंबई में जन्मे ऋतिक रोशन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 80 के दशक में वह कई फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए। आज ऋतिक की गिनती हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से होती है। आय और लोकप्रियता के आधार पर वह 2012 में फोर्ब्स इंडिया के सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में भी रह चुके हैं। ऋतिक की खासियत उनका डांसिंग टैलेंट है। इसके साथ अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी टोन्ड बॉडी के करोड़ों दीवाने हैं। इस उम्र में भी वह कैसे खुद को इतना फिट रख पाते हैं आगे आपको बताते हैं।
फिल्मों में रोल के हिसाब से रूटीन में बदलाव
ऋतिक रोशन की हाल की जो फिल्में रिलीज हुई हैं चाहे वो ‘वॉर‘ हो या ‘विक्रम वेधा‘, वह एक्शन अवतार में दिखे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘फाइटर‘ में भी एक्शन सीक्वेंस हैं ऐसे में उन्हें मस्कुलर दिखना होता है। फिल्मों में रोल के हिसाब से वह अपने डाइट से लेकर वर्कआउट तक में बदलाव करते हैं। इसके लिए वह ना केवल जिम में पसीना बहाते हैं बल्कि योगा से लेकर डाइट तक का बेहद ध्यान देते हैं।
View this post on Instagram
डाइट चार्ट करते हैं फॉलो
ऋतिक बेहद फूडी हैं। इस वजह से पहले उनका वजन भी बढ़ गया था लेकिन अब वह हमेशा ध्यान रखते हैं कि डाइट चार्ट को ही फॉलो किया जाए। उनके खाने में स्क्रेम्ब्लेड एग, सलाद, मछली और प्रोटीन शेक होता है। कभी-कभी वो चीट मील भी ले लेते हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर ऋतिक कई बार तस्वीरें साझा कर चुके हैं।
मां के साथ करते हैं योगा
ऋतिक रोशन जिम और योगा को काफी महत्व देते हैं। वह हर दिन करीब 20 मिनट कार्डियो करते हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान शरीर के दो हिस्सों पर ध्यान देते हैं। वहीं कई बार केवल एक बॉडी पार्ट पर फोकस करते हैं। जिम में वक्त बिताने के साथ-साथ ऋतिक अपनी मां के साथ योगा भी करते हैं।