होमबिहारहरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी होगा टैक्स फ्री ...

हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी होगा टैक्स फ्री “द कश्मीर फाइल्स” , आज हो जायेगी घोषणा

 

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पुरे देश में सराहना की जा रही है। इस फिल्म को बिहार में टैक्स फ्री किया जाएगा। बता दे की बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधान परिषद में इसके बारे में जिक्र किया। उन्होनों कहा की आज शाम होते ही इस बात की घोषणा कर दी जायेगी। पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा हुई साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की सराहना करते हुए कहा की
सत्य को सही रूप में देश के सामने लाना देश की भलाई के लिए होता है।

बता दे कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कई राज्यों में फ्री टैक्स हो गया है तो वही बिहार में बीजेपी विधायक इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का मांग कर रहे थे, जिसे लेकर बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने इस पर फैसला लिया। बता दे कि बिहार विधान परिषद में सबसे पहले बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने मांग की थी। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की थी। बीजेपी विधायक ने इस दौरान कहा था कि, फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाया गया है, जिन्हें कश्मीर में उग्रवाद के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

कश्मीर में लाखों पंडितों की दुर्दशा पर जिनके आंसू तक सूख गए थे, इस फिल्म को देखने के बाद उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं। भारत के पंडितों के साथ कांग्रेस ने क्या सलूक किया, अब जनता जान गई है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि टुकड़े-टुकड़े गैंग और कांग्रेस की क्या सच्चाई है, वो अब सबके सामने है।

Most Popular