होमबिहारराज्य में इस वर्ष 400 किलोमीटर राज्यमार्ग का निर्माण होगा, टेंडर किया...

राज्य में इस वर्ष 400 किलोमीटर राज्यमार्ग का निर्माण होगा, टेंडर किया गया जारी, चार नए एक्सप्रेस वे का होगा निर्माण..

बिहार में सड़क परियोजना का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। जिसमें अधिकांश फोर लेन नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा जो भी सड़क की चौड़ाई कम है, उसे फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। साथ ही साथ आपको बता दे कि इस वर्ष राज्य में 400 किलोमीटर लंबी फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।

बता दें कि 2005 में दो लेन से अधिक चौड़ी सड़कों की लंबाई करीब 769 किमी थी। यह 2021 में बढ़ कर करीब 1404 किमी हो चुकी है। वहीं, 2005 में एक लेन की मुख्य सड़कों की लंबाई करीब 728 किमी थी, यह 2021 में घट कर करीब 440 किमी रह गयी है। ऐसे में मुख्य सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से जाम की समस्या से निजात मिलने लगी। वहीं, 2005 में राज्य में एनएच की लंबाई करीब 3624 किमी थी, यह 2021 में लंबाई बढ़ कर 5948 किमी हो गयी।

सड़क को चौड़ा किया जा रहा
राज्य में इस वर्ष कई स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अधिकांश फोरलेन सड़क व उससे अधिक लेने का निर्माण हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में ट्रैफिक का दबाव देखने को मिलता है ।जिसकी वजह से अधिकांश का सड़क 2 लेन से बढ़ाकर फोरलेन किया गया है। यदि कोई सड़क 2 लेन का है तो उसे चौड़ा कर फोरलेन में तब्दील करने का कार्य निरंतर रूप से जारी है।

400 किमी लंबाई में एनएच निर्माण के लिए टेंडर जारी
राज्य में इस वर्ष 4 नए एक्सप्रेसवे की भी मंजूरी दी गई है जो 6 लेन तक होंगे। राज्य में इस साल करीब 400 किमी लंबाई में एनएच निर्माण के लिए टेंडर जारी होगा और निर्माण एजेंसी का चयन होने के बाद काम शुरू हो जायेगा। इन सड़कों की चौड़ाई भी फोरलेन होगी।
राज्य सरकार ने राम-जानकी मार्ग को राज्य के अंदर करीब 243 किमी लंबाई में फोरलेन बनाने के लिए केंद्र से आग्रह किया था। अब केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मिल चुकी है।

Most Popular