राखी सावंत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसका खुलासा हाल ही में हुआ है। उन्होंने कई तस्वीरों और वीडियोज पोस्ट किए जिसमें वह इस्लामी तौर तरीकों से शादी करती दिख रही हैं। राखी ने रजिस्टर्ड मैरिज की। बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया और नाम बदलकर फातिमा रखा है। उन्हें इस बात का भी डर सता रहा है कि कहीं आदिल शादी ना तोड़ दे। इस बीच राखी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह हिजाब पहने हुए हैं।
शेयर किया वीडियो
वीडियो में राखी पहले ऑरंज रंग का हिजाब पहने दिखती हैं। इसके बाद वह नॉर्मल सलवार सूट में हैं तो कभी आदिल के साथ मस्ती के मूड में नजर आईं। राखी ने कोई कैप्शन नहीं दिया। राखी का यह नया लुक देखकर फैन्स भी चौंक गए। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें अपना धर्म नहीं बदलना चाहिए था। तो कई ने उनकी आगे की जिंदगी के लिए दुआएं दीं।
यूजर्स ने क्या कहा
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘आपको अपना धर्म नहीं चेंज करना चाहिए, हिंदू धर्म पर गर्व है।‘ एक ने लिखा, ‘मजहब चेंज भले कर लिया लेकिन सबकी इज्जत करो। कोई भी मजहब गलत काम करना नहीं सिखाता।‘ एक ने लिखा, ‘गलत फैसला।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘आप हमेशा खुश रहें।‘
View this post on Instagram
वायरल हुआ मैरिज सर्टिफिकेट
राखी और आदिल का मैरिज सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिस पर राखी का नाम फातिमा लिखा हुआ है। इसके साथ यह भी पता चला कि उन्होंने करीब 7 महीने पहले शादी कर ली थी। राखी ने ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान कर दिया लेकिन आदिल पता नहीं किस चीज से डर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि वह हिंदू हैं ऐसे में हो सकता है कि आदिल का परिवार उन्हें ना अपनाए।