मंगलावर को राजधानी रांची में सुबह तेज धूप खिली है। इसके साथ ही हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही, जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुर दिन में कहीं-कहीं एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उपर जो चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ था। अब वो बिहार की तरफ बढ़ गया है। इसका टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों से मध्य प्रदेश के उपर से विदर्भ तक फैला हुआ है। इसके कारण मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि तीन जून से राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, तो कहीं-कहीं अतिभारी बारिश देखने को मिली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर(एमओ) में 170.2 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर शहर में 147.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। इस दौरान राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 36. 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।