रांची के कांटाटोली ओवरब्रिज के निर्माण को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा रांची के कांके के सुकुरहुटू में 113 करोड़ रुपये से ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। आज मंगलवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में जलापूर्ति योजना के लिए 115 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी गई है। वर्ल्ड एक्सपो के लिए उद्योग विभाग ने अर्नेस्ट एंड यंग को इवेंट पार्टनर बनाया है।
बता दें कि मानसून सत्र के बाद कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है। झारखंड की हेमंत सरकार पिछले कई दिनों से लगातार बैठकें कर रही है। कल टीएसी की बैठक हुई थी। अगले दो दिन बाद मुख्यमंत्री सभी विभागों की बैठक करने वाले हैं।