होमबिहारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करना चाहिए ,...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करना चाहिए , मुख्यमंत्री के कार्य की तुलना हो रही महात्मा गाँधी से

कई बार जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग होती रही है. इस बीच एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी है. बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है. इतना ही नहीं मंत्री लेशी सिंह ने नीतीश कुमार के काम की तुलना महात्मा गांधी द्वारा देश को आजादी दिलाने से कर दी है।

मंत्री लेशी सिंह का कहना है कि महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान कार्यक्रम चलाकर महिलाओं में मौन क्रांति का संचार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न सम्मान दिया जाय. लेशी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का जिस तरह देश की आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान था. ठीक उसी तरह बिहार की महिलाओं के लिए पुनर्जागरण व सशक्तीकरण कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को नई आजादी मुख्यमंत्री ने दिलायी है।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि देश को आजादी भले ही 1947 में मिली थी, लेकिन बिहार में महिलाओं को सच्ची आजादी नीतीश कुमार ने दिलायी है. लेशी सिंह यहीं नहीं रुकी उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि बिहार की महिलाएं नारी स्वतंत्रता के लिए नीतीश कुमार को दूसरा गांधी मानती हैं. मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही पंचायती राज्य व्यवस्था में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया है।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश ने पंचायती राज्य व्यवस्था में 50 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, मुखिया, प्रखंड प्रमुख, सरपंच बनने का अवसर देकर सही मायने में गौरवान्वित किया. इससे महिलाओं में स्वाभिमान और विश्वास का भाव कायम हुआ है. लेशी सिंह ने बालिका साइकिल योजना, बालिका पोशाक योजना का भी जिक्र किया. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दिया है।

Most Popular