होमबिहारमीठापुर फोरलेन महुली नहीं पुनपुन तक बनेगा, अक्टूबर तक बन कर तैयार...

मीठापुर फोरलेन महुली नहीं पुनपुन तक बनेगा, अक्टूबर तक बन कर तैयार होगा सड़क

निर्माणाधीन मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट का विस्तार किया गया है। यह फोरलेन अब पुनपुन तक बनेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस फोर लेन का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्य निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फोर लेन को और विस्तार करने के लिए घोषणा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महुली से पुनपुन की दूरी सिर्फ ढाई किलोमीटर है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को पुनपुन तक बढ़ाया जाना सही होगा। मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली प्रोजेक्ट में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिपारा में दो लेन वाली रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की बात कही।

नीतीश ने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव के कारण चार लेन करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का भी निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने पटना-गया-डोभी रोड के निर्माण कार्य को भी देखा है।

मीठापुर फ्लाईओवर का गया लाइन सिरा अगले साल अक्टूबर में बनकर तैयार हो जाएगा। पटना-गया रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज की डिजाइन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। यह डिजाइन पिछले तीन साल से फंसा था। जबकि गया लाइन की ओर के एप्रोच का मसला भी सुलझ गया है। जमीन अधिग्रहण की बाधाएं दूरी कर ली गईं हैं। जमीन अधिग्रहण के लिए 21 करोड़ रुपए पटना जिला प्रशासन को दिए गए हैं। इस एप्रोच में 0.77 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसका अधिग्रहण शुरू कर लिया गया है।

इस संबंध में पथ निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 2003 में मीठापुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसमें 5 सिरा (आर्म) बनाया जाना है, जिसमें करबिगहिया, हार्डिंग पार्क रोड और बुद्ध मार्ग सिरा बन गया है। इन पर गाड़ियां दौड़ रही हैं। दो सिरा जुड़ेगा। इन दो सिरों को जोड़ने के लिए पटना-गया रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनना है, जिसके नक्शा को नागर विमानन मंत्रालय (रेल संरक्षा आयोग) ने मंजूरी दे दी है।

Most Popular