होमझारखंडभागलपुर से झारखंड के इन नगरों तक चलेगी सरकारी बसें, काफी कम...

भागलपुर से झारखंड के इन नगरों तक चलेगी सरकारी बसें, काफी कम होगा किराया

बिहार और झारखंड का रिश्ता पुराना रहा है । इस संबंध को और मजबूत करने के लिए पथ परिवहन निगम में एक अहम फैसला लिया है उस फैसले में बिहार के भागलपुर से झारखंड के मुख्य नगरों तक बसों का परीचालन किया जाएगा । झारखंड के मुख्य नगर जैसे बोकारो धनबाद रांची जमशेदपुर समेत अन्य नगरों तक बसें चलेगी। अभी उन नगरों में बसों का परिचालन तो होता है लेकिन वह परिचालन निजी बसों द्वारा किया जाता है।

पथ परिवहन निगम के सचिव बताते हैं कि बिहार से झारखंड सरकारी बसें चलती थी लेकिन किसी कारणवश बसों बसों का परिचालन बंद कर दिया जाता लेकिन अब भागलपुर से झारखंड के मुख्य नगर का रास्ता साफ होगा इन बसों का व्यवस्था भी अच्छा होगा लोगों को इन बसों में सारी सुविधा दी जाएगी फिलहाल अभी झारखंड के 12 मुख्य नगरों को चयनित किया गया है निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य बताते हैं कि अभी सिर्फ 12 नगरों को चयनित किया गया है लेकिन बहुत जल्द बिहार से झारखंड के सारे नगरा तक बसों का परिचालन होगा ।

निजी बसों से काफी कम होगा किराया

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि निजी बसों की अपेक्षा निगम की बसों का किराया बेहद कम होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा बस फिटें होंगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन राम नारायण दुबे ने बताया कि भागलपुर के लोगों का झारखंड से खासा झुड़ाव है। यहां के लोग पड़ोसी प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आए दिन सफर करते रहते हैं।

Most Popular