रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर मंगलवार को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा है। आलिया ने रिद्धिमा के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में रिद्धिमा ने आलिया को गले लगाया हुआ है। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी डार्लिंग रिद्धिमा कपूर। आपको जिंदगी की सभी खुशियां मिले। लव यू।’

रिद्धिमा ने सोमवार रात को परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर के साथ आलिया भट्ट भी शामिल थीं। रिद्धिमा ने पार्टी की कुछ फोटोज का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, करीना, आलिया और करिश्मा नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘फैमिली’।
वहीं पार्टी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर और आलिया ‘आप जैसा कोई’ सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं।
खुशी कपूर ने पैरों से की जाह्नवी कपूर की स्पेशल फेस मसाज, वीडियो में देखें दोनों बहनों की मस्ती
रणबीर-आलिया के रिलेशन को लेकर रिद्धिमा ने कही थी यह बात
बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप के बारे में रिद्धिमा कपूर से रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा था कि वह अपने भाई को लेकर खुश हैं।
रिद्धिमा से पूछा गया था कि रणबीर और आलिया के बारे में आपका क्या खयाल है तो उन्होंने कहा था, ‘मैं क्या कह सकती हूं? मैं खुश हूं अगर मेरा भाई खुश है और मैं वाकई अपने भाई को लेकर बहुत खुश हूं।’
वहीं कपूर परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में भी आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं। इतना ही नहीं, सेलिब्रेशन के बाद रणबीर उन्हें वापस घर छोड़ने भी गए थे।