बिहार के 3500 जगहों पर नए पंचायत सरकार भवन के निर्माण का काम शुरू होगा। करीब 2200 से अधिक जगहों पर निर्माण कार्य जारी है। 1600 से अधिक जगहों पर काम पूरा भी हो चुका है। अगले वित्तीय वर्ष में 8000 जगहों पर पंचायत सरकार भवन की स्थापना की जाएगी।
पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एसएससी के माध्यम से सरकार ने 3100 पंचायत सेवकों की बहाली की है। पंचायत सेवक की कमी के कारण जहां कार्यालय नहीं चल रहा था। वहां अब 3100 नए पंचायत सेवकों को पदस्थापित किया जाएगा। जिससे पंचायतों में काम तेजी से होगा।
वही नल जल योजना पर कहा कि हर घर नल जल पहुंच रहा है या नहीं इसकी जांच के लिए 48000 जगहों पर आरओटी डिवाइस लगाया गया है। जिसमें से 42000 में सुचारु रुप से पानी दिए जा रहे है। आगे भी 20000 जगहों पर आरओटी डिवाइस लगाने की योजना है। डिवाइस लगने के बाद 100 प्रतिशत रिपोर्ट प्राप्त होगा। इससे यह जानकारी मिलेगी कि बिहार में कितने गांव में पानी चल रहा है और कितनी जगहों पर खराब है।