होमबिहारबिहार में जल्द ही दिव्यांगों की पेंसन में होगी बढ़ोतरी, साढ़े...

बिहार में जल्द ही दिव्यांगों की पेंसन में होगी बढ़ोतरी, साढ़े दस लाख से अधिक है दिव्यांग पेंशनधारक

समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने कहा कि प्रदेश में साढ़े दस लाख से अधिक दिव्यांग पेंशन धारी हैं। उनकी पेंशन बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है लेकिन पेंशन कब बढ़ाने की दिशा में जल्दी विचार किया जाएगा।

 

समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने यह बात गुरुवार को विधान परिषद में कहीं थी। इस प्रस्ताव पर ध्यानआकर्षित करते हुए प्रोफेसर संजय कुमार सिंह ने कहा कि कई राज्य में दिव्यांग पेंशन धारियों की पेंशन ₹3000 तक है। बिहार में भी अभी दिव्यांग पेंशन सिर्फ ₹300 है। जिसे प्रोफेसर संजय कुमार ने बढ़ाने की मांग भी की इसके अलावा दिव्यांगों को कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे समाधान निकालने के लिए भी परिषद में चर्चाएँ हुई।

इसके आगे मदन साहनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इसके लिए पेंशन धारियों को आईडी बनाने का कार्य जारी है। प्रदेश में समाज कल्याण से जुड़े पेंशन धारकों की संख्या एक करोड़ दो लाख से अधिक हो गई है। इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री व वित्तीय मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी बजट सत्र की घोषणा करते हुए कहीं थी । उन्होंने 2022_23 के बजट में लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा था।

वर्ष 2022 के बजट में 40 मिनट के सम्बोधन में इस पर विशेष चर्चा चर्चा करते हुए कहा था कि बजट का बढ़ता आकर बता रहा है कि सरकार समाज कल्याण से ज्यादा ध्यान दे रहा है बजट को कल्याणकारी बताते हुए बजट में समाज के सभी वर्गों को जगह दी गई है।

Most Popular