राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकती है। जिससे मौसम में थोड़ी सी ठंड बढ़ सकती है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार के कई जिलों में अगले 3 दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है, और बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। जिसमें बताया जा रहा है कि 24 फरवरी से पूर्वी उत्तर पूर्वी और पूर्वी हवा चलेगी इससे परिणाम स्वरुप राज्य के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में मध्य बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को भी कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उधर पूरे राज्य भर में मौसम स्थिर बना हुआ है। जहां पर सूरज ढलते ही मौसम थोड़ा दर्द हो जाता है। वही पूरे दिन धूप खिली हुई रहती है। वहीं बिहार में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज की गई है। औसत तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच में बना हुआ है। बिहार में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज की गई वे राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज की।