होमबिहारबिहार में एक और शानदार हाइवे का होगा निर्माण, 1700 करोड़...

बिहार में एक और शानदार हाइवे का होगा निर्माण, 1700 करोड़ के खर्च से एक हाइवे और दो आरओबी भी होगा शामिल…

बिहार में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी मंगलवार को एक और नेशनल हाईवे के निर्माण के लिस्ट में एक और हाईवे का नाम जुड़ गया। बता दे कि भागलपुर से हंसडीहा के बीच बनने वाले फोरलेन हाईवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। जगह की कमी के वजह से बौंसी और रजौन में बाइपास बनाने की योजना  को टाल दिया गया है। वहीं अब जगदीशपुर और पुरैनी में फ्लाइओवर का निर्माण होगा। अब रजौन में फोरलेन का केवल सर्विस रोड बनेगा।

फोरलेन सड़क के निर्माण में 1700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित भागलपुर-भलजोर (हंसडीहा) फोरलेन एनएच-133ई में दो रेल ओवरब्रिज (आरओबी) और टोल प्लाजा भी बनेगा। ढाकामोड़ और पंजवारा रोड के पास रेल ओवरब्रिज का निर्माण होना है, जबकि रजौन और जगदीपुर के बीच टोल प्लाजा बनेगा। इस फोरलेन सड़क के निर्माण में 1700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी भागलपुर-हंसडीहा के बीच 22 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बता दे कि विभाग की काफी जमीन है। कहीं 100 फीट तो कहीं 120 फीट चौड़ी जमीन है। कुछ जगहों में भू-अर्जन की कार्रवाई होगी।

Most Popular