होमबिहारबिहार बोर्ड ने बता दिया किस दिन मैट्रिक का रिजल्ट जारी होगा,...

बिहार बोर्ड ने बता दिया किस दिन मैट्रिक का रिजल्ट जारी होगा, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

अगर आप भी इस बार बिहार बोर्ड 10वीं का एग्जाम दिए है, और रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं की कॉपी का मूल्यांकन कार्य जोरों शोरों पर है, इस तरह से बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) भी सबसे पहले जारी किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम (Bihar Board 10th Result 2022) मार्च में जारी होने की संभावना बन रही है, माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट होली के बाद जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in या  biharboardonline.bihar.gov.in में से किसी पर भी चेक किया जा सकेगा।

बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं के पेपर का मूल्यांकन 5 मार्च 2022 को शुरू कर दिया गया था, बिहार बोर्ड 10वीं के पेपर की मूल्यांकन प्रक्रिया 17 मार्च 2022 तक चलेगी, इसके तुरंत बाद होली का त्योहार है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 25 मार्च 2022 तक बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (BSEB 10th Result 2022) जारी कर दिया जायेगा।

Most Popular