होमबिहारबिहार दिवस के लिए तैयार हो गया बिहार, तीन साल बाद होगा...

बिहार दिवस के लिए तैयार हो गया बिहार, तीन साल बाद होगा भव्य आयोजन

22 मार्च 2022 के बिहार 110 साल का हो जाएगा। इसको लेकर पटना गांधी मैदान तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के वजह से बिहार दिवस के कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन जैसे ही सामान्य हुआ सरकार ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित होगा। इसके लिए पिछले महीने ही बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने बता दिया था।

इस बार पूरे धूमधाम से बिहार दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। जल जीवन हरियाली और नल जल योजना के थीम पर बिहार दिवस का कार्यक्रम होगा। वहीं, दर्शकों के लिए भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं और इस बार बड़ी तादाद में दर्शकों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर से फरवरी माह में जानकारी दी गई थी कि बिहार दिवस के समारोह का आयोजक शिक्षा विभाग होगा। वहीं, अब बिहार दिवस कार्यक्रम के लिए सभी रूपरेखा तय करके इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अंग्रेजों ने बिहार को अलग प्रांत के रुप में 22 मार्च 1912 को नोटिफाई किया था। इसके आधार पर नीतीश सरकार ने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाना निश्चित किया। वर्ष 2010 में पहली बार पटना के गांधी मैदान में भव्य बिहार दिवस मनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वर्ष 2012 में 100 साल पूरे होने पर बिहार दिवस खास तरीके से आयोजित किया गया था। लेकिन इधर कोरोना संकट की वजह से बिहार दिवस का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था।

Most Popular