बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। जिसे लेकर राज्य के सभी जिलों में विश्वविद्यालय की निर्माण की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि पांच साल पहले बिहार में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। 1928 में पटना वेटेनरी कालेज की स्थापना की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अपने प्रयासों के साथ ही इसके फायदों के बारे में जानकारी दी।
890 करोड़ की लागत से पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण किया जाएगा
बताया जा रहा है कि प्रदेश के युवाओं का कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में आकर्षण काफी तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भी उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए कृषि शिक्षा पर काफी जोर दे रही है। उसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में 890 करोड़ की लागत से पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण किया जाएगा।
प्रशानिक भवन का निर्माण के लिए नक्शा तैयार
प्रमुख रूप से एकेडमिक पशु चिकित्सा भवन एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है । सभी विभागों से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति रामेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, कृषि विभाग के सचिव डॉ सरवन कुमार सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने संबोधित किया।