मंगलवार का दिन बिहार के लिए काफी खास रहा। मंगलवार को बिहार सरकार के द्वारा कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। जिस बैठक में केवल 18 एजेंडों पर मुहर लगी। जिसमें बिहार के पर्यटन के विकास पर जोर दिया गया। इसी क्रम में भागलपुर क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए शहर के दो जगह पर देखने का निर्माण किया जाएगा।
जिसमें गया जिला के दो पहाड़ों पर रोपवे के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की 383 करोड़ प्रदान गई है। मंगलवार को संपन्न हुए कैबिनेट की बैठक में गया के ढुंगेश्वरी पर्वत पर रोपवे बनाने के लिए 16.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है जबकि ब्रह्मयोनि पर्वत पर रोपवे बनाने के लिए 8.67 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई।
ढुङ्गेश्वरी एवं ब्रह्मयोनि पर्वत पर रोपवे निर्माण की मंजूरी
बता दे कि इन दोनों पर्वतों पर रोपवे के निर्माण हो जाने से गया में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके ढुङ्गेश्वरी एवं ब्रह्मयोनि पर्वत पर रोपवे निर्माण की मंजूरी मिलने पर बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा एवं गया नगर निगम के वार्ड संख्या 49 की पार्षद प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।
गया जिले में रोपवे के निर्माण एवं पर्यटन व धार्मिक नगरी
इसके लिए उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम तथा नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गया जिले में रोपवे के निर्माण एवं पर्यटन व धार्मिक नगरी के विकास के दिशा मील का पत्थर साबित होगा।