होमबिहारबिहार के इस जिले में बन रहा पहला वणिक कॉलेज, 231 करोड़...

बिहार के इस जिले में बन रहा पहला वणिक कॉलेज, 231 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा यह कॉलेज

बिहार को जल्द ही एक नया वानिकी कॉलेज का सौगात मिलने जा रहा है। यह कॉलेज बिहार के मुंगेर में निर्माण किया जा रहा है। इस कॉलेज के निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने को है। बताया जा रहा है कि इस कॉलेज को इसी वर्ष उद्घाटन किया जाएगा। आपको बता देगी या कॉलेज मुंगेर के गंगा पुल के समीप 96 एकड़ के जमीन में बन रहा है। इसके लिए सरकार 231 करोड 83 लाख 32 हजार रुपए खर्च कर रही है।

इस कॉलेज के निर्माण कार्य में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया है कि यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली हो। इस भवन के निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसके तहत सामान्य भूकंप की स्थिति में जैसे बिल्डिंगे धराशाही हो जाती है। वैसी स्थिति में वानिकी कॉलेज की बिल्डिंग को कुछ भी नहीं होगा। यह आसानी से भूकंप के झटकों को झेल सकती है।

बता दे इस कॉलेज के शुरू होने से देश भर के रिसर्चस आज यहां अपने रिसर्च करने आ सकेंगे। क्योंकि यहां पर उनके लिए खास तौर पर एक रिसर्च भवन बनाया गया है। साथ ही वैज्ञानिकों के लिए क्लासरूम, प्रयोगशाला और आवास का निर्माण कार्य लगभग अपने अंतिम चरण पर है।

वानिकी कॉलेज में एमएससी फॉरेस्ट्री, बीएससी फॉरेस्ट्री, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा दोनों ही कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्र इसमें एडमिशन लेंगे। मुंगेर का यह वानिकी कॉलेज बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अधीन है। इस कॉलेज के प्राचार्य का चयन भी राज्य सरकार ही करेगी।

Most Popular