बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास की बधाई देने के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं अस्पतालों का निर्माण कर रही है। शनिवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एक नया अस्पताल के निर्माण के बारे में बात किए। उन्होंने बताया कि मुंगेर में एक नया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर के अंदर निर्माण किया जा रहा है।
लल्लन सिंह ने बताया कि इस अस्पताल के निर्माण के लिए सरकारी स्तर पर नीतिगत फैसला हुआ है। उन्होंने बातों बातों में संकेत दिया कि बहुत जल्द इस अस्पताल के निर्माण का आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी। इसके लिए भूमि का चयन जिला प्रशासन ने कर लिया है। मेडिकल कॉलेज खुलने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जिले की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, चौतरफा विकास होगा।
लल्लन सिंह ने जानकारी दी कि मुंगेर में इंजीनियरिंग कालेज एवं राज्य के पहले वानिकी कालेज का निर्माण भी लगभग-लगभग पूर्ण हो गया है। जल्द मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू होने वाला है। शहर में पेयजल आपूर्ति का कार्य तेजी से जारी है। जून-जुलाई तक यह भी पूर्ण हो जाएगा। बारी-बारी से सभी जरूरी योजनाएं जिले में पूरी कर दी गई है। ऋषिकुंड को पर्यटन स्थल में विकसित करने को हरी झंडी मिल गई है। सांसद ने अपने मद से श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर दो हाइ मास्ट लाइट लगाने की बात कहीं।