होमबिहारबिहारवासियों को अभी और परेशान करेगा चिलचिलाती गर्मी , कई वर्षों...

बिहारवासियों को अभी और परेशान करेगा चिलचिलाती गर्मी , कई वर्षों का रिकॉर्ड भी टूटेगा इस साल

बिहार, यूपी और झारखंड समेत कई और राज्यों में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में बढ़ता तापमान मार्च के महीने में ही लोगों को सताने लगा है। अगर बिहार की बात करें तो इस वर्ष कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है ये गर्मी । राज्य के प्रमुख शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। यहां दिन का पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार , आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक भी जाने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहेगा। लेकिन पछुआ हवा के साथ ही सूर्य भी अपने तेवर में है। जिसके प्रभाव से अब धीरे-धीरे तापमान में आगे भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि प्रदेश में मंगलवार तक प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आज प्रदेश का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, औसत अधिकतम तापमान 24 मार्च तक 40 डिग्री सेल्सियस चला जाएगा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब। हालांकि, आने वाले दिनों में सूरज की तपिश बढ़ने से लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और औसत न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

Most Popular