प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी एक साल की हो चुकी है। उन्होंने अब तक लोगों को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका ने अब बेटी के जन्म से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं। निक जोनस और प्रियंका की बेटी प्रीमच्योर पैदा हुई है। उन्होंने अब बताया है कि बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेसी को क्यों चुना। पीसी ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा था कि उनकी बेटी बचेगी या नहीं।
नहीं पता था बच पाएगी मालती
प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी पूरे एक ट्राइमेस्टर पहले पैदा हो गई थी। वह बताती हैं, जब वह बाहर आई तो मैं ऑपरेशन रूम में थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी। मैंने देखा कि इंटेसिव केयर नर्सें क्या करती हैं। वे भगवान का काम करती हैं। जब वे मालती के शरीर में ट्यूब डाल रही थीं तब निक और मैं दोनों वहां खड़े थे। मुझे नहीं पता कि उन्हें कैसे पता चल रहा था कि कहां ट्यूब लगाना है। मुझे यह भी नहीं पता था कि वह बच पाएगी या नहीं।
नहीं पैदा कर सकती थीं बच्चा
प्रियंका ने बताया कि उन्हें मेडिकल प्रॉब्लम थी, जिसकी वजह से वह खुद बच्चा पैदा नहीं कर सकती थीं। वह बताती हैं, मुझे मेडिकल दिक्कत थी। यह जरूरी कदम था और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं इस स्थिति में थी कि ऐसा कर सकती थी। हमारी सरोगेट बहुत अच्छी, दयालु, प्यारी और फनी थीं। उन्होंने छह महीने तक हमारे लिए इस कीमती तोहफे की देखभाल की।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया-बेटी मालती के लिए कोख किराए पर लेने के लगे आरोप
यूनिक है प्रियंका की बेटी का नाम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। अपनी पहले बच्चे के पैदा होने की जानकारी उन्होंने बीते साल जनवरी में एक जॉइंट स्टेटमेंट में दी थी। प्रियंका बेटी की झलकियां दिखाती रहती हैं। हालांकि चेहरे की तस्वीर अब तक पोस्ट नहीं की। पीसी ने बेटी का नाम अपनी मां और निक की मां के नाम को जोड़कर रखा है।