होमबिहारपटना समेत इन जिलों में होगी हल्की बारिश , मौसम विभाग...

पटना समेत इन जिलों में होगी हल्की बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

प्रदेश में हाल के दिनों में मानसून की स्थिति कमजोर होने से राज्य के कई जिलों में ही हलके बारिश देखने को मिली। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ते हीं मूसलाधार वर्षा की जगह हल्के व मध्यम दर्जे का वर्षा स्थान ले लिया है। तो वहीं सोमवार को मौसम विभाग पटना ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटोंं के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
सोमवार के बाद यानी मंगलवार को प्रदेश के उत्तर-पश्चिम व दक्षिण पश्चिम भागों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघ गर्जन एवं 40-50 किमी प्रतिघंटा से हवा का प्रवाह होगा। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलाे-अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। कुछ इसी प्रकार की स्थिति गुरुवार तक रहने के आसार है।

इन जिलों में दर्ज की गयी बारिश
वैशाली के गरौल में सर्वाधिक वर्षा 54.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं बिहटा में 37.4, पटना में 32.2, औरंगाबाद के दाउदनगर में 25.2, पूसा में 23.2, सारण में 19.8, मखदुमपुर में 19, श्रीपालपुर में 18.8, महुआ में 15.2, रोसड़ा में 15, सारण में 12.6, सुपौल में 10.6, मीनापुर में 8 एवं इस्लामपुर में 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

रविवार को प्रदेश के वैशाली जिले के गरौल में सर्वाधिक वर्षा 54.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं राजधानी में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 वैशाली और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, दुर्ग होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है।

Most Popular