जर्सी नंबर 7 का नाम आते ही जहन में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम याद आता है। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बहुत बड़ा नाम है। अक्सर उनके फैंस नंबर 7 उनकी याद में अपनी शॉप का नाम या अपनी गाड़ियों पर लिख देते हैं। इसे MS Dhoni का लकी नंबर माना जाता है। जर्सी नंबर 7 का महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी गहरा लगाव है और साथ ही साथ नंबर की लकी माना जाता है इसलिए उन्होंने इस नंबर को अपनी जर्सी पर चुन रखा हैं ऐसा माना जाता है। लेकिन इसके पीछे छुपे हुए कारण को MS Dhoni ने खुद ही उजागर किया है। जानिए क्या है महेंद्र सिंह धोनी के नंबर 7 की जर्सी की स्टोरी….
MS Dhoni का नंबर 7 की जर्सी के साथ काफी लगाव है। साथ ही उन्हें इसे लेकर अंधविश्वास है, ये भी माना जाता है। लेकिन MS Dhoni ने इसका जवाब खुद दिया था। उन्होंने बताया कि जर्सी के पीछे नंबर का कारण कोई अंधविश्वास नही है बल्कि वो उनका जन्मदिन है। MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई को हुआ है। इस मुताबिक उनके जन्मदिन की तारीख और महीना सात ही है। इसलिए उन्होंने अपनी जर्सी पर सात लिख रखा है।
उन्होंने एक इवेंट में बताया कि, ” काफी सारे लोगों ने शुरूआत में सोचा था, कि 7 मेरे लिए एक लकी नंबर है। उस सब के लिए भी। लेकिन इस जर्सी नंबर को एक बहुत ही सरल कारण के लिए नंबर चुना था । मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था। इसलिए यह 7वें महीने का 7वां दिन है, इस जर्सी के नंबर के पीछे यही कारण था।
लोगों का मानना है कि 7 नंबर लकी होता है। इस नंबर को चुनना भविष्य के किए फलदाई होता हैं इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि सात समुद्र हैं, सात आसमान और सात ही जन्म बताए जाते हैं। इसलिए नंबर सात को लकी माना जाता हैं। जबकि इसके उलट नंबर सात की प्रसिद्धि का मुख्य कारण यही है कि इस नंबर के खिलाड़ी जो इस नंबर की जर्सी पहनते है काफी प्रसिद्ध है। जिसके चलते ये नंबर भी काफी फेमस है।