भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए महाशिवरात्रि का तोहफा दिया है। 1 मार्च से रांची-देवघर इंटरसिटी अब झारखंड की उप राजधानी दुमका तक जाएगी। इतना ही नहीं दुमका से राजधानी रांची तक इसका सीधा सफल होगा। हालांकि आपको मालूम होगा की 1 मार्च को महाशिवरात्रि है तो ऐसे में अधिकांश लोग बाबा की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान करती है। ऐसे में देवघर जाने वालों के लिए भी सफर और सुगम हो जाएगा देवघर जाने के लिए भी समय का बचत होगा। ऐसे में राजधानी से दुमका जाने के लिए यात्रियों को एक और ट्रेन मिल गई दुमका रांची इंटरसिटी धनबाद होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी।
रेलवे बोर्ड ने जारी किया टाइम-टेबल
बोर्ड ने इन ट्रेनों का समय का भी ऐलान कर दिया है । दुमका रांची इंटरसिटी 13319 सुबह 3:30 बजे रांची से रवाना होगी जो धनबाद गोमो बोकारो रांची होते हुए दोपहर 12:50 पर पहुंचेगी वही वापसी ट्रेन रांची दुमका इंटरसिटी 13320 दोपहर 1:25 से रवाना होगी तो वही बासुकीनाथ घोरमारा देवघर होते हुए 11:10 पर दुमका पहुंचेगी। इस ट्रेन के जरिए धनबाद जाने वाले यात्रियों का सफर और भी सुगम होगा।
रांची से देवघर के बीच इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई फेरबदल नहीं होगा। रांची जाने के लिए दुमका के लोगों को एक और ट्रेन मिल जाएगी। इससे धनबाद के यात्रियों को भी फायदा होगा। यह ट्रेन वाया धनबाद चलेगी। बासुकीनाथ घोरमारा देवघर व जसीडीह होकर धनबाद गाेमो चंद्रपुरा व बोकारो होकर दोपहर 1250 पर रांची पहुंचेगी।