जाह्नवी कपूर की डेटिंग के चर्चे गॉसिप गलियारों में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं। बुधवार रात उन्हें अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया। दोनों मुंबई में रिया कपूर के घर से निकल रहे थे। जाह्नवी ने पपराजी को देखा तो ब्लश करने लगीं। लंबे वक्त से जाह्नवी और शिखर की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने इस बात को ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि कॉफी विद करण में करण जौहर ने इस बात का जिक्र किया था।
कार में साथ दिखे जाह्नवी और शिखर
जाह्नवी कपूर कॉफी विद करण में बता चुकी हैं कि वह सिंगल हैं। हालांकि उनके बॉयफ्रेंड को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। रीसेंटली उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया। जाह्नवी अपनी बड़ी बहन रिया कपूर के घर से लौट रही थीं। दोनों कार में थे और बातें कर रहे थे। पपराजी ने जब दोनों की तस्वीरें क्लिक कीं तो जाह्नवी ब्लश करती दिखीं।
कई बार साथ दिख चुके हैं दोनों
जाह्नवी हाल ही में अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में भी शिखर के साथ थीं। इससे पहले वह उनके साथ मालदीव वकेशन पर भी जा चुकी हैं। जाह्नवी ने जो तस्वीरें शेयर की थीं वैसे ही फोटोज शिखर ने भी पोस्ट किए थे। एक Reddit यूजर ने दोनों में सिमिलैरिटीज खोजकर दोनों के साथ होने का दावा किया था। अब तक खबरें थीं कि शिखर जाह्नवी के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। लेकिन अब लग रहा है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं।
करण जौहर ने खोली थी पोल
बता दें कि कॉफी विद करण सीजन 7 में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान एक साथ आई थीं। इस दौरान करण जौहर ने बोला था कि जाह्नवी और सारा दोनों ने भाइयों को डेट किया था। हालांकि वह यह भी बोले थे कि यह उन दोनों का पास्ट था। उस वक्त रिपोर्ट्स थीं कि जाह्नवी और सारा दोनों ही शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया को डेट कर चुकी हैं।
View this post on Instagram