पटना को अब जल्दी वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का सौगात मिलने वाला है। यह ट्रेन अभी दो रूटों पर चल रही है। दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा तक अभी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होता है। इसके बाद अब बिहार के रूटों में वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन दौड़ने को तैयार है। बताया जा रहा है कि इस वंदे भारत ट्रेन दो योजना पर काम कर रही है। यह योजना दिसंबर तक पूर्ण होने की आशंका बताई जा रही है। इन दोनों योजनाएं का कार्य गति रफ्तार पकड़ ली है।
बताया जा रहा है पटना जंक्शन से झाझा स्टेशन के बीच दीवारों की बाउंड्री का निर्माण हो रहा है। सामान्य तौर पर ट्रेन के ट्रैक पर इंसान व मवेशी ट्रेक्टर ट्रेन के नीच आ जाते है इसी दुर्घटना को कम करने के लिए ट्रैक के दोनों तरफ बाउंड्री बनाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो सके। 343 करोड़ की लागत से यहां बाउंड्री लगाने का निर्माण जारी है। इसके साथ ही साथ पटना जंक्शन से झाझा स्टेशन के ट्रैक को अपग्रेड भी किया जा रहा है।बताया जा रहा है इन दोनों स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को और भी मजबूत करने का कार्य तेजी से हो रही है।
वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ रही है वह इस ट्रैक को अपग्रेड कर देने के बाद बिहार में वंदे भारत ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाने की अनुमान लगाई है।