होमबिहारदिल्ली एम्स ने लालू यादव का नहीं किया इलाज, कहा- RIIMS में...

दिल्ली एम्स ने लालू यादव का नहीं किया इलाज, कहा- RIIMS में करवाइए इलाज

इस वक्त आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक दिन पहले ही मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स से दिल्ली के एम्स (AIMS) भेजे गए लालू प्रसाद यादव को एम्स दिल्ली में भर्ती नहीं लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल रात को लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए एम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती नहीं लिया।

बताया जा रहा है कि उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट देखते ही एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें वापस रांची लौटने की सलाह दी है। अब लालू प्रसाद यादव का रांची के रिम्स में ही इलाज करवाया जाएगा। एम्स अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर करीब 3 बजे लालू प्रसाद यादव को रांची वापस भेजा जा सकता है। न्याययिक हिरासत में होने की वजह से लालू प्रसाद यादव के साथ झारखंड पुलिस के तीन जवान भी साथ में मौजूद हैं।

बता दें, कल ही रांची के रिम्स में इलाजरत आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके बाद रिम्स के डॉक्टरों की अनुशंसा पर उन्हें दिल्ली ले जाया जाया गया था। अपने बीमार पिता लालू यादव को रांची से दिल्ली ले जाने के लिए उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती विशेष हेलीकॉप्टर से दिल्ली से रांची पहुंची थीं।

Most Popular