दानापुर से भागलपुर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर से भागलपुर जाने के लिए अब यात्रियों को ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपको पता होगा की दानापुर से भागलपुर इंटरसिटी क्यूल स्टेशन पर लगभग 54 मिनट रुकी रहती थी। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल महीने से पूर्व मध्य रेलवे ने इंटरसिटी के समय में बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि अप्रैल से इंटरसिटी पटना जंक्शन पर शाम 4.30 की जगह पांच बजे चलेगी। किऊल से भागलपुर के बीच समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
वर्तमान में दानापुर- भागलपुर इंटरसिटी का लखीसराय और क्यूल स्टेशन के बीच का रनिंग समय 54 मिनट है जबकि दोनों स्टेशनों की दूरी मात्र 1 किलोमीटर है। ऐसे में लखीसराय से क्यूल स्टेशन पहुंचने में मात्र 5 से 6 मिनट लगता है तो वही दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी इसका सफर तय करने में लगभग 4 से 5 घंटे लगा देती है। जिससे यात्रियों को यह सफर बोझिल लगने लगता है।
ऐसे में इंटरसिटी लगभग 50 मिनट खड़ी रहती है। ज्यादा देर तक ट्रेन किऊल स्टेशन पर खड़ी रहने से यात्रियों का सफर बोझिल हो रहा है। यात्रियों ने कई बार टाइमिंग बदलने की आवाज उठा चुके हैं। नागरिक उड्ययन मंत्रालय के सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि डाउन मार्ग में इंटरसिटी का समय बदलाव के लिए पूर्व मध्य रेलवे के परिचालन विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है, इसमें इंटरसिटी के समय बदलने पर समहति बनी है।