होमबिहारत्योहारी सीजन पर महानगरों से पटना का हवाई किराया हुआ 2 गुना...

त्योहारी सीजन पर महानगरों से पटना का हवाई किराया हुआ 2 गुना से भी अधिक, देखिये नया किराया

त्योहारी सीजन में देश के महानगरों से पटना आने का किराया दोगुने से भी अधिक तक बढ़ चुका है। दशहरा के बाद यात्रियों के वापस लौटने पर भी किराया इतना ही महंगा रहेगा। यही स्थिति अब दिवाली और छठ तक बनी रह सकती है। दशहरा में कोलकाता से पटना आने का विमान किराया सामान्य से लगभग 3 गुना बढ़ चुका है

वहां अन्य महानगरों की बात करें तो दिल्ली और हैदराबाद से पटना का किराया लगभग 2 गुना हो चुका है जबकि मुंबई बेंगलुरु और चेन्नई से पटना का किराया लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ चुका है। पंचमी से अष्टमी तक हर दिन विमान किराया बराबर ही चल रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो उम्मीद है कि दशहरा आते-आते किराया 4 से 5 गुना तक बढ़ सकता है।

महानगरों से पटना का किराया इस प्रकार है।

शहर किराया(10 अक्टूबर)

कोलकाता ₹4808

मुंबई ₹7412

बेंगलुरु। ₹7487

चेन्नई ₹7351

हैदराबाद। ₹6132

लखनऊ ₹4313

अहमदाबाद ₹5902

अमृतसर ₹5540

Most Popular