तुषार कालिया फाइनली त्रिवेणी बर्मन के जीवनसाथी बन चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही इंस्टा स्टोरी पर शादी और वेडिंग सेरिमनीज की कुछ झलकियां दिखाई हैं। टीवी आर्टिस्ट तुषार की वाइफ त्रिवेणी मॉडल हैं। दोनों 17 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे। बता दें कि तुषार कोरियोग्राफर हैं। वह झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर रहे हैं। तुषार डांस दीवाने में बतौर जज भी नजर आए हैं। फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर भी रह चुके हैं। इसके अलावा कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है।
माथे पर किया किस
तुषार कालिया ने अपनी शादी के बाद तस्वीरें फॉलोअर्स के साथ शेयर की हैं। फोटो में वह अपनी वाइफ त्रिवेणी का हाथ पकड़े उनकी आंखों में देख रहे हैं। साथ में कैप्शन दिया है, ब्लेस्ड। उनकी इस तस्वीर पर भारती सिंह, अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सिलेब्स ने बधाई दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर तुषार ने क्लिप शेयर की है इसमें वह अपनी वाइफ के माथे पर किस कर रहे हैं। एक और क्लिप में वह उनको गले लगाए हैं। एक में उनका हाथ पकड़कर ला रहे हैं और एक और में घुटनों के बल बैठकर जयमाला पहन रहे हैं।
करण जौहर ने दिया था ब्रेक
तुषार ने बीते साल 7 मार्च को त्रिवेणी के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी। उस दिन तुषार का जन्मदिन था। अब करीब 10 महीने बाद उन्होंने शादी कर ली। तुषार और त्रिवेणी के डांस के भी कई वीडियोज वायरल हैं। तुषार को झलक दिखला जा से पहला ब्रेक मिला था। वह इसके दो सीजन्स में रहे। इसके बाद तुषार इंडियाज गॉट टैलेंट में चले गए। वहां करण जौहर उनके को-जज थे। उन्होंने तुषार को पहली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम करने का मौका दिया। इसके बाद तुषार हाफ गर्लफ्रेंड, ओके जानू, करीब करीब सिंगल और धड़क जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफर रह चुके हैं।
View this post on Instagram