देवघर के जसीडीह रेलवे स्टेशन से चलकर वास्कोडिगामा जाने वाली ट्रेन संख्या (06398) जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन की शुरुआत हो गयी है. इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
झारखंड और गोवा के बीच सीधे संपर्क एक और मार्ग मंगलवार को खुल गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जसीडीह-वास्को-डा-गामा एक्सप्रेस को जसीडीह स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक रणधीर कुमार सिंह व नारायण दास और पूर्व लुईस मरांडी, आसनसोल डीआरएम पीएन शर्मा समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना की। यह नई ट्रेन झारखंड में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी और अंतर-राज्यीय और राज्य के भीतर विभिन्न स्थानों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगी।
जितिया पर्व के नहाय-खाय के दिन जसीडीह – वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस का शुभारंभ, सभी को तीर्थ एवं पर्यटन यात्राओं की सुविधा देगा। pic.twitter.com/HnsobTrLwR
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 28, 2021
यह झारखंड के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। साथ ही, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम करेगी। इससे तीर्थयात्रियों को वैद्यनाथधाम मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी। भारतीय रेल ने झारखंड के लिए जसीडीह-वास्को-डा-गामा ट्रेन चलाकर पूजा के पूर्व यात्रियों को काफी सहूलियत दी है। झारखंड से गोवा के लिए पहली ट्रेन होगी। ट्रेन जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया, काजीपुर, सिकंदराबाद होते वास्को-डा-गामा पहुंचेगी।
जसीडीह से खुलने के बाद वास्कोडिगामा तक पहुंचने वाली ट्रेन का रूट और समय इस प्रकार होगा
जसीडीह प्रस्थान 13:15 बजे, धनबाद आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:20 बजे बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:30 बजे मुरी आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:35 बजे रांची आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:05 बजे हटिया आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:25 बजे राउरकेला आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:10 बजे बिलासपुर आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:05 बजे दुर्ग आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:35 बजे बल्हारशाह आगमन 12:50 बजे प्रस्थान 12:55 बजे सिकंदराबाद आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:10 बजे गुंतकल आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे हुब्बल्ली आगमन 07:55 बजे प्रस्थान 08:10 बजे कुलेम आगमन 12:30 बजे प्रस्थान 12:40 बजे मडगाँव आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 13:45 बजे एवं वास्को-द-गामा आगमन 14:40 बजे होगा