काेराेना काल में केवल मेल और एकसप्रेस ट्रेन काे स्पेशल बनाकर अत्यधिक किराया वसूल किया जा रहा है। अब रांची रेल डिविजन ने एक अक्टूबर से 14 पैसेंजर ट्रेनाें काे स्पेशल ट्रेन बना दिया है। ऐसा क्याें किया गया है, इस पर रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता भी स्पष्ट नहीं बता पाए। जबकि, रांची रेल डिविजन ने पैसेंजर ट्रेनाें का नया नंबर-0 से शुरू किया है। ये स्पेशल ट्रेनाें में लगाया जाता है। किराया के बारे में काेई अधिकारी बाेलने काे तैयार नहीं है।
इन पैसेंजर ट्रेनाें काे स्पेशल ट्रेन के रूप में बदला गया है
- बाेकाराे स्टील सिटी रांची पैसेंजर
- रांची-बाेकाराे स्टील सिटी पैसेंजर
- हटिया-राउरकेला पैसेंजर
- राउरकेला-हटिया पैसेंजर
- टाटानगर-हटिया पैसेंजर
- हटिया-टाटा नगर पैसेंजर
- रांची-लाेहरदगा पैसेंजर
- लाेहरदगा-रांची पैसेंजर
- रांची-टाेरी पैसेंजर
- टाेरी से रांची पैसेंजर
- रांची-लाेहरदगा पैसेंजर
- लाेहरदगा से रांची पैसेंजर
- रांची-लाेहरदगा पैसेंजर
- लाेहरदगा-रांची पैसेंजर