होमझारखंडझारखण्ड के इस जीले मे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जो...

झारखण्ड के इस जीले मे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जो काम किया है उसे सुनकर आपका रूह काँप जायेगा, जानिए

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर और पति की हत्या कर दी। आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर प्रेमी और पति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर की है। शुक्रवार की सुबह पिता और पुत्र की लाश घर के अंदर अलग-अलग कमरे से बरामद की गई। पिता का नाम 70 वर्षीय सुशील मोहंती था। बेटे का नाम 40 वर्षीय राजू मोहंती था। पुलिस ने 8 घंटे से कम समय में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। देर शाम SSP ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

इससे पहले घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों की जांच में बेटे के गले में निशान मिले। दोनों लाश घर के अलग-अलग कमरे से बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में मरने वाले युवक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इसमें पता चला कि राजू को पहले से अपनी पत्नी पर शक था। देर रात राजू ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला और प्रेमी ने मिलकर पहले राजू की हत्या की। इसके बाद पास के कमरे में चलने वाली दुकान में सो रहे राजू के पिता को दबाकर मार डाला। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों ने फिर शारीरिक संबंध बनाया। राजू के चार बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह गांजा बेचने के आरोप में जेल गई थी। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर निकली थी।

कुछ ऐसे सामने आई पूरी कहानी

पुलिस ने पहले युवक की पत्नी से पूछताछ की। पत्नी का कहना था कि दोनों की मौत कैसे हुई। उसे नहीं पता। दोनों लोग रात को खाना खा कर अलग-अलग जगहों पर सो गए थे। सुबह जब कमरे से नहीं निकले तो परिवार के लोग गए। इस दौरान दोनों की लाश दिखी। इस कहानी के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने घर में किराये पर रहने वाले युवक को पकड़ लिया। युवक महिला का प्रेमी निकला।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को यह शक हो गया कि मामला प्रेम प्रसंग है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजू मोहंती की पत्नी दीपा मोहंती का किरायेदार जीतेन के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल था। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच और और तेज कर दिया। SSP ने खुद महिला और प्रेमी से मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। मौके पर फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। फिंगर प्रिंट लिया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच में पता चला कि प्रेमी करीब 2 माह से राजू के घर पर किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पत्नी ने दोबारा पूछताछ में रात में पति के साथ शराब को लेकर विवाद की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। इसमें पूरी कहानी सामने आ गई। घटना को दबाने की साजिश रची गई लेकिन जांच में सारे राज खुल गए।

Most Popular