होमझारखंडझारखंड में 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश, जानिए...

झारखंड में 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश, जानिए क्या खास है इस बजट मे

झारखंड में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट वित्त मंत्री रामेश्वर उड़ांव ने बजट पेश किया। यह बजट 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का है। विधानसभा पहुंचे डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 3 तारीख सरकार के लिए शुभ है। उन्होनें कहा कि राज्य की भलाई के लिए पूजा पाठ करके वे विधानसभा आए हैं। वित्त मंत्री ने वर्तमान सरकार का तीसरा बजट आज पेश किया। नए बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि को प्रोस्ताहन देने के लिए खास ध्यान दिया गया है। राज्य में किसानों के लिए 25 करोड़ का कापर्स फंड बनाया गया है। फसल क्षति से किसानों को बचाने के लिए सरकार द्वारा योजना लाई जाएगी। शिक्षकों और छात्रों के लिए भी सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। मानदेय में इजाफा के साथ 42 हजार शिक्षकों को टैब दिया जाएगा। आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को 2021-22 के लिए 2698.14 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पास कर दिया गया। वित्त मंत्री रामेश्वर उड़ांव द्वारा पेश किए गए बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं।

300 बेड से अस्पताल में अपग्रेड होंगे जिला अस्पताल

राज्य के सभी जिला अस्पतालों में 300 बेड के अस्पताल अपग्रेड किए जाएंगे। कई अनुमंडल अस्पतालों को जिला अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा।हेल्थ बजट में 27 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान किया गया है। जनता को मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और

आदिम जनजाति परिवारों को उचित स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बाइक एंबुलेंस सेवा आरंभ किया जाएगा।रांची के रिम्स, जमशेदपुर के एमजीएम तथा धनबाद के पीएमसीएच में बेहतर किया जाएगा। एयर एंबुलेंस के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मकसद से बच्चों के लिए निदानात्मक शिक्षा शुरू की गयी है और इस मद 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ड्रॉप आउट रोकने के लिए 1000 पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट बनाया जाएगा। पहले से 1828 पंचायत जीरो ड्रॉपआउट घोषित हो चुके हैं। टीईटी पास शिक्षकों के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी और प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि होगी। पारा शिक्षक अब सहायक प्रध्यापक के नाम से जाने जाएंगे। राज्य के 42 हजार शिक्षकों को टैब दिया जाएगा।मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए रांची में रीडिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। उच्च शिक्षा के छात्रों की सहायता के लिए क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जाएगी। पठन पाठन का माहौल बनाने के लिए जिला पुस्तकालय की स्थापना होगी। स्कूलों में साइंस लैब एवं स्मार्ट क्लास विकसित किए जाएंगे। इसके लिए ज्ञानोदय योजना शुरू की गयी है। स्कूली शिक्षा पर इस बजट में 11607. 67 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 लाख बच्चों को गर्म पोशाक उपलब्ध कराए जाएंगे। वहां साफ पानी के लिए आर ओ की व्यवस्था की जाएगी।

कला, संस्कृति, पयर्टन के लिए 349.39 करोड़

राज्य के गांवों में सिद्धो-कान्हू क्लब की स्थापना की जाएगी जहां युवाओं को क्लब से जोड़कर उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जा होगा। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन एवं कला संस्कृति पर 349.39 करोड़ रुपए खर्च किए जाएगे। राज्य सरकार इको टूरिज्म को बढ़ावा देगी। राज्य के प्राकृतिक जलप्रपातों में पर्यटन के विकास के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि वहां इंटरनेशनल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके।

गोधन विकास योजना का आरंभ

राज्य में गोधन विकास योजना शुरू करने की बात बजट में की गयी है। इसमें राज्य के 40 हजार किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रोस्ताहित किया गाएगा। गोधन विकास योजना में बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए किसानों से गोबर की सरकार द्वारा खरीददारी की जाएगी। राज्य के गरीबों और किसानों को 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके लिए 1800 करोड़ की बिजली सब्सिडी का प्रावधान बजट में किया गया है। प्रतिदिन 85 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। अभी 80 लाख लीटर का उत्पादन होता है।

जल संसाधन के लिए 1894 करोड़ का प्रावधान

राज्य में वर्ष 2022-23 के बजट में जल संसाधन के विकास के 1894.48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें मनरेगा से लगभग 12 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

खाद्य सुरक्षा, आवास और रोजगार

खाद्य सुरक्षा योजना में 5 लाख और लाभुकों को जोड़ा जाएगा। पीएम आवास योजना में 50 हजार की राशि बढ़ाई जाएगी जिससे एक और कमरा बन सके। स्नातक की पढ़ाई कर चुके बेरोजगारों को रोजगार के लिए योजना लाई जाएगी। इसके तहत श्रम नियोजन में 590.70 लाख रुपये का प्रस्ताव किया गया है। सार्वजनिक स्थल जैसे सरना, हरगड़ी, मसना की चारदीवारी निर्माण तथा सोलर उर्जा के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नागरिक सुविधाओं पर जोर

राजधानी रांची में जाम की समस्या बहुत है। इसके समाधान के लिए कई स्थानों पर फ्लाई ओवर का और इनर रिंग रोड का प्रस्ताव बजट में किया गया है। रांची के सौंदर्यीकरण पर काम हो रहा है। राजधानी रांची के साथ देवघर में आवासीय कॉलोनी विकसित करने का प्रस्ताव बजट में किया गया है। सरकार का नगर विकास इस पर 3055 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर सकेगा। दैनिक आवागमन की सुविधा के लिए रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मॉडर्न सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी।

गांव पर जोर

विधायकों की अऩुशंसा पर एक सौ गांवों का चयन किया जाएगा। एग्री स्मार्ट गांव योजना के तहत इन्हें विकसित किया जाएगा।

विमानन नीति 2022 का गठन

राजकीय नागर विमानन नीति 2022 का गठन किया जाएगा और साहिबगंज में हवाई अड्डे का निर्माण कराया जाएगा।

पत्रकारों के लिए

राज्य के पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए बजट में प्रस्ताव किया गया है। झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना 2021 को लागू किया जाएगा। इसके साथ देवघर और धनबाद में प्रेस क्लब का निर्माण जल्द पूरा होगा।

Most Popular